New Zealand vs India 4th T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला वेलिंगटन के मैदान पर खेला गया था। इसे टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर 9 चौके 11 छक्के लगाकर 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।
NZ vs IND 4th T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
समय - 12:30 PM IST
वेन्यू - ईडन पार्क स्टेडियम, ऑकलैंड
Eden Park, Auckland Pitch Report
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्लोअर गेंदें और कटर असरदार साबित हो सकते हैं।
यहां अब तक 37 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 16 रन चेज और इतने ही रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 159 रन रहा है।
NZ vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 34
भारत - 22
न्यूजीलैंड - 11
टाई - 01
NZ vs IND 4th T20 : Where to Watch?
न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
NZ vs IND 4th T20: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड की टीम से ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand vs India 4th T20 Probable Playing XI
New Zealand T20 Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जो क्लार्कसन, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, एडम मिल्ने।
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/मयंक यादव।
New Zealand vs India Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ vs IND 4th T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।