Harry Brook Video: इंग्लैंड के कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) बेखौफ बैटिंग करते हैं और इसका नज़ारा मेलबर्न टी20 (AUS vs ENG 1st T20) में भी देखने को मिला। हैरी ब्रूक ने MCG के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ की जमकर कुटाई की और महज़ 28 गेंदों पर 4 चौके 6 छक्के लगाकर 65 रन बना दिए। इसे बीच इंग्लिश बैटर ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ रिले मेरेडिथ को भी आईना दिखाया।

ब्रूक ने की चौके-छक्के की बारिश: ये नज़ारा इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला। हैरी ब्रूक को पहले ही दो बार जीवनदार मिल गया था। ऐसे में उन्होंने रिले मेरेडिथ को टारगेट किया और अटैकिंग शॉट खेलने शुरू किए। इस मौके पर एक तरफ मेरेडिथ लगातार 140 kph प्लस की गेंद फेंक रहे थे, वहीं दूसरी तरफ हैरी ब्रूक तलवार की तरफ बल्ला चला रहे थे।

ब्रूक ने मेरेडिथ की दूसरी गेंद जो कि 143.8 kph की स्पीड से डिलीवर की गई थी, उसे हुक करके फाइन लेग की तरफ छक्के के लिए मारा। इसके बाद तो मानो जैसे शेर के मुंह पर खून लग गया हो। ब्रूक रोकने से नहीं रुके। उन्होंने मेरेडिथ को अगली गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से खूबसूरत छक्का और फिर तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर शानदार छक्का लगाया।

इसके बाद ब्रूक ने पांचवीं गेंद भी एक्स्ट्रा कवर की तरफ एक करारा चौका लगाया और फिर बेहद समझदारी से आखिरी गेंद पर सिंगल ले लिया। तो ऐसे हैरी ब्रूक ने रिले मेरेडिथ को आईना दिखाया। उन्होंने एक ओवर में 24 रन लुटाए। आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: इंग्लैंड को मेलबर्न टी20 में पहले बैटिंग करने का न्योता मिला है और वो खबर लिखे जाने तक 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बना चुके हैं। मैदान पर सैम करन (16 गेंदों पर 17 रन) और जॉर्डन कॉक्स (07 गेंदों पर 05 रन) की जोड़ी मौजूद है। इंग्लैंड की टीम 200 प्लस रन स्कोर बोर्ड पर टांगना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, हेनरी क्रोकोम्ब।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, बेन डवारशुइस, एडम ज़म्पा, राइली मेरेडिथ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार