Gurnoor Brar added to India’s Test squad: भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (NZ vs IND Test Series) खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी स्क्वाड में अचानक एक बड़ा बदलाव किया है। BCCI ने 379 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बॉलर को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए रिलीज कर दिया है। उन्होंने गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) को रिलीज किए खिलाड़ी की जगह दी है।

गुरनूर को मिली टेस्ट टीम में जगह: BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "भारतीय पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ को भारतीय टीम में शामिल किया है। गुरनूर अब टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे और पांचवें वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आखिरी वनडे के लिए उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।"

कुलदीप यादव हुए बाहर: BCCI ने भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज किया है। वो अब भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। कुलदीप भारतीय टीम के एक बेहद अनुभवी गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 19 टेस्ट में 80 विकेट, 125 वनडे में 201 विकेट और 56 टी20 में 98 विकेट चटकाए हैं। यानी कुलदीप के नाम पूरे 379 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। वो पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऋषभ पंत फिट: BCCI ने भारतीय फैंस को एक खुबखबरी भी दी है। ये खुशखरी ऋषभ पंत से जुड़ी हैं। 29 वर्षीय विकेटकीपर बैटर पंत पूरी तरह फिट होकर वेलिंगटन में भारतीय टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ गए हैं। वो Team India को मजबूती देंगे। पंत ने देश के लिए 52 टेस्ट में 3725 रन बनाए हैं। इसके अलावा पंत के पास 31 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल का अनुभव है।

भारतीय टेस्ट टीम बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय वनडे टीम बनाम न्यूजीलैंड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार