इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 59वां मुकाबला शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) दाहिनी जांघ में चोट के कारण वापस इंग्लैंड लौट गए हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि जेमी ओवरटन की जगह लेकर CSK की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं।
स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson): जेमी ओवरटन एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, ऐसे में उनकी परफेक्ट रिप्लेसमेंट ऑस्ट्रेलिया के लंबे कद के तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन हो सकते हैं। ये लंबे कद का घातक तेज गेंदबाज़ टी20 फॉर्मेट में 71 मैच खेलकर 85 विकेट (7.94 इकोनॉमी) चटका चुका है। इस दौरान स्पेंसर का बेस्ट प्रदर्शन 5/26 रहा है। उनके आंकड़ों से साफ है कि वो CSK के बॉलिंग अटैक को मजूबती दे सकते हैं।
मैट हेनरी (Matt Henry): हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ रुपये में अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। 34 वर्षीय मैट हेनरी अपनी धारदार और आक्रामक गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम 189 टी20 मुकाबलों में 226 विकेट दर्ज हैं। वो IPL में भी 9 मैच खेलने का अनुभव रखते हैं, जहां उन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं।
आकाश मधवाल (Akash Madhwal): अगर CSK जेमी ओवरटन की जगह किसी भारतीय तेज गेंदबाज़ को टीम कॉम्बिनेशन में मौका देना चाहे, तो उत्तराखंड के तेज गेंदबाज़ आकाश मधवाल सबसे बेहतर ऑप्शन होंगे। 32 वर्षीय आकाश दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं, जो डेथ ओवर्स में अपनी सटीक और घातक यॉर्कर के लिए पहचाने जाते हैं। याद दिला दें कि वो IPL में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
खास बात ये है कि आकाश ने अपने डेब्यू IPL सीजन (साल 2023) में ही शानदार छाप छोड़ी थी और रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 8 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा टी20 करियर में उनके नाम 56 मैचों में कुल 61 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, महेंद्र सिंह धोनी धोनी, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, शिवम दुबे, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स, प्रशांत वीर, मैकनील नोरोन्हा।