मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) को न्यूजीलैंड की वनडे औऱ टी-20 इटंरनेशनल टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। बुधवार (18 दिसंबर) को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। सैंटनर ने केन विलियमसन की जगह ली है, जिन्होंने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

Advertisement

सैंटनर पहले 24 टी-20 इंटरनेशनल और 4 वनडे मैच में कप्तानी कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान के तौर पर उनकी पहली सीरीज दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होगी। इसके बाद पहला बड़ा टूर्नामेंट फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी होगी। सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए 107 वनडे और 106 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

Advertisement

कप्तानी मिलने पर सैंटनर ने कहा, “  "यह निश्चित रूप से एक बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार है कि मुझसे यह पूछा गया।जब आप छोटे बच्चे होते हैं तो हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलने का सपना होता है, लेकिन दो फॉर्मेट में आधिकारिक तौर पर अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलना खास है। यह एक नई चुनौती है और मैं सफेद गेंद क्रिकेट के महत्वपूर्ण दौर में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं जो हमारे सामने है।”

बता दें कि इससे पहले टॉम लैथम भी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में न्यूजीलैंड टीम की समान संभाल चुके हैं, लेकिन वह टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं।

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने बताया की टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह टेस्ट कप्तानी पर ही फोकस करें, इसलिए सैंटनर को कमान सौंपी गई है जो इस रोल की रेस में पहली पसंद थे। 

सेंटनर ने हाल ही में पुणे में भारत के खिलाफ और हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ विजयी प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई है। 

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2025 में मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार