4 अप्रैल, कराची (CRICKETNMORE)। 3 अप्रैल को कराची में खेले गए तीसरे टी- 20 में पाकिस्तान की टीम ने कमाल करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टी- 20 सीरीज को 3- 0 से अपने नाम कर लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस जीत में एक बार फिर बाबर आजम हीरो बने। बाबर आजम ने अपने टी20 इंटरनेशनल का पांचवां अर्धशतक जमाने का कमाल किया।

Advertisement

आपको बता दें कि बाबर आजम ने 40 गेंद पर 51 रन की पारी खेली तो वहीं एक और ओपनर फखर जमान ने केवल 17 गेंद पर 40 रन की पारी खेली।

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

बाबर आजम ने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाबर आजम ने टी- 20 इंटरनेशनल में 50 के औसत के साथ रन बनानें वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

हालाांकि इस लिस्ट में कोहली भी शामिल हैं। लेकिन कोहली के मुकाबले बाबर आजम का टी- 20 इंटरनेशनल में औसत कमाल का है। बाबर आजम का टी- 20 इंटरनेशनल में औसत इस समय तक 53.0 का है।

Advertisement

बात करें कोहली का तो टी- 20 इंटरनेशनल में 50.85 का है। यानि टी- 20 इंटरनेशनल में औसत के मामले में बाबर आजम कोहली से आगे निकल गए हैं। 

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार