India vs Australia T20I: ट्रैविस हेड (Travis Head) भारत के खिलाफ आखिरी दो टी-20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए हैं। अब वह एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए साउथ अफ्रीका की तरफ से शेफील्ड शील्ड मुकाबला खेलेंगे। हेड अगले हफ़्ते होबार्ट में तस्मानिया के खिलाफ़ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह जुलाई में वेस्ट इंडीज़ दौरे के बाद उनका पहला फर्स्ट-क्लास मैच होगा।

Advertisement

हेड सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन जो मैच उन्होंने खेले उसमें कुछ खास नहीं कर पाए।

Advertisement

तीसरे टी-20 के बाद तेज गेंदबाज सीन एबॉट भी टीम से अलग हो गए हैं, वह होबार्ट में हुए मुकाबले में जोश हेजलवुड की जगह टीम में आए थे। एशेज सीरीज की तैयारियों के चलते हेजलवुज को सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए ही चुना गया था। 

इसके अलावा लेगस्पिनर तनवीर संघा को सोमवार को सिडनी में क्वींसलैंड के खिलाफ वन-डे कप मैच में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने के लिए T20I टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। वह एडम जाम्पा के कवर के तौर पर टीम में शामिल किए गए थे, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतज़ार कर रहे हैं।

बता दें कि पहली ही घोषणा कर दी गई थी कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस आखिरी दो टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। वह पिंडली की चोट से ठीक होकर टीम में लौट रहे हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। होबार्ट में खेले गए मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट औऱ पांचवां और आखिरी मैच 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार