4 सितम्बर (CRICKETNMORE)| ट्रेविस हेड (87) और निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया-ए ने यहां जारी पहले गैर-अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में 292 रन बनाकर इंडिया-ए के सामने जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य रखा है। इंडिया-ए ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 63 रन बना लिए हैं और वह अभी मैच जीतने से 199 रन दूर है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। 

Advertisement

स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 70 गेंदों पर दो चौके लगाकर 25 और अंकित बावने 22 गेंदों पर छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 21 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 28 रन की तेजतर्रार पारी खेली। अभिमन्यु ईश्वरण खाता खोले बिना आउट हो गए। 

Advertisement

इससे पहले, आस्ट्रेलिया-ए ने एक विकेट के नुकसान पर 42 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 83.5 ओवर में 292 रन पर ऑलआउट हो गई। 

हेड ने 162 गेंदों पर 13 चौके लगाए। उस्मान ख्वाजा ने 89 गेंदों पर 40 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। मार्नस लबुसचेंज ने 37 और मिशेल नेसर तथा क्रिस ट्रेमेन ने 25-25 जबकि ब्रेंडन डगट ने 17 रन का योगदान दिया। 

इंडिया-ए की ओर से मोहम्माद सिराज ने 77 रन पर तीन विकेट, कृषप्पा गौतम और कुलदीप यादव ने दो-दो तथा नवदीप सैनी ने एक विकेट हासिल किया।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार