न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलना तय नहीं है। यह मैच ऑकलैंड में 27 नवम्बर को खेला जाना है और आईपीएल खेलकर यूएई से लौटने के बाद बाउल्ट क्राइस्टचर्च में ही क्वारंटीन हैं। वह 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।

Advertisement

आइसोलेशन खत्म होने के बाद और पहले मैच की शुरुआत में काफी कम समय रह जाता है क्योंकि आइसोलेशन 26 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बोल्ट का फिजिकल फिटनेस साबित करना थोड़ा मुश्किल होगा।

Advertisement

बोल्ट ने कहा है कि पहले मुकाबले में उनका खेलना तय नहीं है और जहां तक उनकी अपनी बात है तो वह दिसम्बर में होने वाली टेस्ट सीरीज को टारगेट करके चल रहे हैं। टेस्ट सीरीज के मुकाबले हेमिल्टन और वेलिंग्टन में खेले जाने हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार