इंटरनेशनल लीग टी-20 के 12वें मैच में एमआई अमीरात ने अबू धाबी नाइट राइडर्स को आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। एमआई के लिए इस मैच के हीरो रहे मुहम्मद वसीम, जिन्होंने 61 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 87 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम की नैय्या को पार लगाने का काम किया। उन्हें उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।

Advertisement

इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा दोनों टीमों की फील्डिंग भी काफी लाजवाब रही और एमआई के ट्रेंट बोल्ट ने तो एक ऐसे कैच को पकड़ लिया जिसकी शायद ही किसी फैन ने उनसे उम्मीद की होगी। बोल्ट के इस कैच को इंटरनेशनल लीग टी-20 के इतिहास का बेस्ट कैच भी कहा जा सकता है।

Advertisement

34 वर्षीय बोल्ट का ये कैच नाइट राइडर्स की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला जब फजलहक फारुकी ने ओवर की तीसरी गेंद डाली और लॉरी एवांस ने कवर्स और लॉन्ग ऑफ के बीच ओर एक हवाई शॉट खेल दिया। लॉन्ग ऑफ पर खड़े ट्रेंट बोल्ट ने लंबी दौड़ लगाई और जम्प लगाते हुए एक हाथ से गेंद को लपक लिया। उनका ये कैच इतना अद्भुत था कि आप इसे एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

बोल्ट ने गेंदबाजी में अपने कोटे के चार ओवरों में 37 रन देकर 1 विकेट लिया। बोल्ट का ये कैच देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि बोल्ट की उम्र 34 साल नहीं बल्कि 24 साल है क्योंकि जिस तरह का कैच उन्होंने पकड़ा वो कोई युवा खिलाड़ी ही पकड़ने की हिम्मत दिखाता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार