कप्तान कीरोन पोलार्ड के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए सीपीएल 2020 के 27वें मुकाबले में सेंट लूसिया जॉक्स को 23 रन से हरा दिया। नाइट राइडर्स के 175 रनों के जवाब में सेंट लूसिया निर्धारित 20 ओवरों में 7 विेकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। नाइट राइडर्स की इस सीजन यह लगातार 9वीं जीत है।

Advertisement

21 गेंदों में 42 रन की तूफानी पारी और गेंदबाजी में तीन विकेट लेने के लिए पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे डैरेन ब्रावो ने 42 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं कप्तान पोलार्ड ने 21 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अळावा टिम सिफर्ट ने 33 और टाइन वेबस्टर ने 20 रन की पारी खेली।

सेंट लूसिया के लिए स्कॉट कुगैलाइन ने 2 विकेट, केसरिक विलियम्स, जहीर खान औऱ कप्तान डैरेन सैमी ने 1-1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया जॉक्स को पहला झटका किमानी मेलियस (12) के रूप में 25 रन के कुल स्कोर पर लगा।  इसके बाद मार्क डेयल और आंद्रे फ्लेचर ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। डेयल ने 33 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 40 रन, वहीं फ्लेचर ने 27 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद कोई और खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सका। 

नाइट राइडर्स के लिए पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं जेडन सिल्स औऱ ड्वेन ब्रावो ने 2-2 शिकार किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार