PAK vs ENG: पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है जो क्रिकेट के दौरान भी अन्य गतिविधियों के चलते सुर्खियों में रहता है। पाकिस्तान में खुशी का माहौल था इंग्लैंड की टीम 17 साल के लंबे समय के बाद पाक धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रही थी। लेकिन, इस सीरीज की शुरुआत के ठीक 1 दिन पहले ऐसी खबर आई जिसने पाकिस्तानी फैंस का सुख दुख में बदल दिया। दरअसल इंग्लैंड के खिलाड़ियों की हालत आज अचानक से खराब हो गई।

Advertisement

खबरों की मानें तो आधे से ज्यादा इंग्लैंड के खिलाड़ियों की वायरस के चपेट में आने से तबीयत बिगड़ गई है। वायरस के फैलने से इंग्लैंड की टीम नेट प्रैक्टिस के लिए भी नहीं उतर पाई ऐसे में अब 17 साल बाद खेली जाने वाली इस सीरीज पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'ये सिकनेस बग है या आतंकवादी हमले का असर?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंग्लैंड टीम पाकिस्तान में है। फिर से दौरा रद्द हो सकता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉबिस्तान कंट्री पाकिस्तान क्रिकेट खेलने के लिए सुरक्षित नहीं है।'

बता दें कि बुधवार को यानी आज पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस की गाड़ी पर बम से आत्मघाती हमला हुआ है। इस बम विस्फोट में 3 लोगों (पुलिसकर्मी, एक महिला और एक बच्चे) की मौत हो गई। वहीं 28 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार