भारत ने बीते बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग करवाई। 23 अगस्त (बुधवार) को चंद्रयान-3 ने 6:04 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इस इतिहासिक पल को पूरे देश ने एक साथ देखा। चंद्रयान-3 के सफल मिशन की खुशी भारत के हर नागरिक के चेहरे पर देखने को मिली और भारतीय खिलाड़ियों ने भी इसका खूब जश्न मनाया। इसी बीच भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करके ISRO को बधाई दी जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि अब वह चर्चाओं में आ चुके हैं।

Advertisement

दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने ISRO को बधाई देते हुए लिखा, 'इतिहास, इस असाधारण उपलब्धि के लिए आपको बधाई हो इसरो। जय हिन्द।' अश्विन ने यह ट्वीट किया जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पैरोडी अकाउंट ने भारतीय गेंदबाजों के ट्वीट पर एक कमेंट कर डाला। पैरोडी अकाउंट से भी सभी देशवासियों और इसरो को बधाइयां दी गई थी, जिसके बाद अश्विन ने इस कमेंट को नजरअंदाज करने की जगह उस पर रिएक्ट कर दिया।

Advertisement

अश्विन ने पीएम मोदी के पैरोडी अकाउंट को जवाब देते हुए कहा, 'सर आप कैसे हैं? मुझे बहुत ख़ुशी है कि आपने मेरे ट्वीट का जवाब दिया। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' अश्विन का यह कमेंट सोशल मीडिया पर आते ही जंगल में लगी आग की तरह फैल गया। क्रिकेट फैंस को लगा कि चाणक्य दिमाग रखने वाले अश्विन एक पैरोडी अकाउंट से चकमा खा गए और ऐसे में क्रिकेट फैंस ने अश्विन का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

Also Read: Cricket History

हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि अश्विन ने भी पैरोडी अकाउंट से सिर्फ और सिर्फ मजे लिये थे, जिसे क्रिकेट फैंस बिल्कुल भी पकड़ नहीं सके। यानी यहां अश्विन पैरोडी अकाउंट से बोल्ड नहीं हुए, बल्कि उन्होंने ही पैरोडी अकाउंट के साथ-साथ उनका मजाक उड़ाने वाले फैंस को बोल्ड कर दिया। यही वजह है अब यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार