कोलकाता, 21 नवंबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच निक पोथास का कहना है कि भारत के खिलाफ तीन महीने में दो (एक बार घर में और एक बार भारत में) सीरीज खेलने से श्रीलंका एक बेहतर टीम बनेगी। वर्तमान में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर है और भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। 

Advertisement

इससे पहले, इस साल जुलाई-अगस्त में दोनों टीमों के बीच टेस्ट, वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने 9-0 से जीत हासिल की थी। 

Advertisement

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का परिणाम अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। दोनों टीमों के बीच मैच ड्रॉ हो गया, हालांकि अंत में पलड़ा भारत का भारी रहा था। 

पोथास ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ एक के बाद एक सीरीज से श्रीलंका एक बेहतर टीम बन रही है। आप अगर इस प्रकार की उच्चस्तरीय टीम के खिलाफ दबाव में रहकर खेलते हैं, तो आप बेहतर बनते हैं।"

भारत ने पहले टेस्ट मैच में लगभग जीत हासिल कर ली थी। अपनी दूसरी पारी 352 रनों पर घोषित कर मेजबान टीम ने श्रीलंका को 231 रनों का लक्ष्य दिया था। 

Advertisement

इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी श्रीलंका टीम के सात बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने 75 के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया था। खराब रोशनी के कारण इस मैच को समाप्त कर दिया गया और इस कारण यह मैच ड्रॉ हुआ। 

इससे पहले, श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। पोथास चाहते हैं कि उनकी टीम इस लय को आगे भी बरकरार रखे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार