30 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वन डे मैच की सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। पाकिस्तान वन डे टीम करीब ढेल साल बाद उमर अकमल की वापसी हुई। इसके अलावा तेज गेंदबाज इरफान पठान को भी टीम में शामिल किया गया है।  अकमल ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी वन डे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 वर्ल्ड कप में खेला था। लेकिन यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उन्होंने टीम में वापसी की थी।  

ब्रेकिंग: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल हुआ धोनी का चहेता खिलाड़ी, यह दिग्गज टीम से बाहर

Advertisement

इंग्लैंड के दौरान सितंबर में हुई वन डे सीरीज में चोटिल हुए तेज गेंदबाज इऱफान पठान ने फिट होकर टीम मे वापसी की है। इंग्लिश टीम के खिलाफ चौथे वन डे मैच के दौरान ऐंठन की शिकायत के बाद उन्हें फिर से फिटनेश हासिल करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी गए थे।  चयनकर्ताओँ ने मोहम्मद हफीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हाल ही में आईसीसी ने उन्हें इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करने की इजाजत दी थी, फिर भी वह टीम में जगह बना पाने में नाकाम रहे।

अनुष्का के साथ सगाई को लेकर कोहली हुआ खफा, ट्वीटर पर लिखा गुस्साया हुआ मैसेज

Advertisement

इसके अलावा स्पिनर यासिर शाह सोहेल खान, जफर गौहर, बिलाल आसिफ, अहमद शहजाद, अनवर अली और आमिर यमीन को टीम से बाहर कर दिया। यह सभी खिलाड़ी अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीरीज में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान अपना पहला वन डे मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद अगले मुकाबले क्रमश: मेलबर्न, पर्थ, सिडनी और एडिलेड में खेले जाएंगे। 

ड्वेन ब्रावो बिग बैश लीग से बाहर, लंबे समय तक हो सकते हैं क्रिकेट से दूर

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है।► अजहर अली (कप्तान), शारजील खान, बाबर आजम, शोएब मलिक, असद शफीक, उमर अकमल, सरफराज खान (विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, इमाद वसीम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, हसन अली, राहत अली, मोहम्मद इरफान

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार