17 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की शुरूआत बहुत ही जोरदार रही।दूसरे दिन भारत के लिए गेंदबाजी की शुरूआत तेज गेंदबाज उमेश यादव ने की। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल दिन के खेल की पहली गेंद डाली। उनकी ये गेंद इतनी दमदार थी की मैक्सवैल के बल्ले के दो टुकड़े हो गए।
Advertisement
इस नजारे के बाद उमेश मजाकिया अंदाज में अपनी ताकत दिखाने ले तो वहीं मैक्सवेल पहले काफी हैरान लगे। लेकिन कुछ देर बाद वह भी हंसी नही रोक पाए।
Advertisement
इस के बाद मैक्सवैल ने बल्लेबाजी जारी रखी औऱ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया आज 4 विकेट ने नुकसान पर 299 से आगे बल्लेबाजी करने उतरी थी।
यहां देखें विडियो :
Advertisement