भारत ने अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर यहां द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को इंग्लैंड को 157 रनों से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इस जीत में उमेश यादव ने भी अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

उमेश ने पहली पारी में जो रूट का बड़ा विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई थी और दूसरी पारी में भी उनकी एक गेंद ने क्रेग ओवर्टन को घायल करके रख दिया और उसी गेंद पर वो क्लीन बोल्ड भी हो गए।

Advertisement

उमेश की इस गेंंद में रफ्तार थी और क्रेग ओवर्टन के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था। इस गेंद ने पहले उछाल लिया और ओवर्टन की कोहनी पर काफी ज़ोर से लगते हुए स्टंप्स से जा टकराई और भारत को नौवां विकेट भी मिल गया। आउट होने के बाद ओवर्टन को दर्द से कराहते हुए देखा गया और वो पवेलियन तक इसी दर्द के साथ गए।

वहीं, अगर इस टेस्ट मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 290 रन पर ऑल आउट हुई थी और उसे 99 रनों बढ़ मिली थी। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 466 रन बानाए और इंग्लैंड को 368 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन मेजबान टीम 210 रन बना कर ऑल आउट हो गई और उसे 157 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार