T20 World Cup 2026, India vs USA: यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम को शुरुआती झटके लगातार लगते रहे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले लौटे, जबकि ईशान किशन और तिलक वर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 161 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में भारत और यूएसए की भिड़ंत शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रही है। इस मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन ने 20 और तिलक वर्मा ने 25 रन जोड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। मध्य ओवर में शिवम दुबे खाता तक नहीं खोल पाए, जबकि रिंकु सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) भी सस्ते में आउट हो गए।

मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और अंत तक डटे रहे। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अक्षर पटेल ने कुछ देर उनका साथ देते हुए 11 गेंदों में 14 रन बनाए और सातवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 41 रन की अहम साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार यादव की इस कप्तानी पारी के दम पर भारत किसी तरह 161 रन तक पहुंच सका। 

यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि हरमीत सिंह ने 2 विकेट लिए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन को भी एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यूएसए (प्लेइंग इलेवन): मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार