USA vs Oman ODI: अमेरिका ने मंगलवार (18 फरवरी) को अल अमीरत के अल अमीरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मुकाबले में ओमान को 57 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में अमेरिका ने भारत का 40 साल पुराना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए, इसके जवाब में ओमान की टीम 65 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह पुरुष वनडे इंटरनेशनल इतिहास में किसी टीम द्वारा पूर्ण मैच (जिसमें ओवर ने काटे गए हों) में डिफेंट किया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 1985 में पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 125 रन का स्कोर डिफेंड किया था। भारत ने वह मुकाबला 38 रन से जीता था।

Advertisement

अमेरिका और ओमान के बीच इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों ने एक भी गेंद नहीं डाली। 4671 वनडे मैच के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक पूर्ण मैच में सभी ओवर सिर्फ स्पिन गेंदबाजों ने ही डाले। 

इस मुकाबले में कुल 19 विकेट गिरे, यह एक वनडे मैच में स्पिनरों द्वारा ली गई सबसे ज्यादा विकेट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले साल 2011 में बांग्लादेश-पाकिस्तान वनडे मैच में ऐसा हुआ था। 

अमेरिका और ओमान के बीच हुए इस मुकाबले में 61 ओवर में 187 रन बनाए। एक वनडे मैच में दोनों टीम के बल्लेबाजी करने के बाद बनाया गया यह दूसरा सबसे कम स्कोर है।

अमेरिका की जीत में मिलिंद कुमार और स्पिनर नोस्तुश केंजीगे ने अहम रोल निभाया। मिलिंद ने नाबाद 47 रन की पारी खेली, वहीं केजींगे ने 11 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार