इंग्लैंड की टीम ने भारत को अहमदाबाद में खेले गए पहले टी-20 में 8 विकेट से हराकर पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।वहीं, अगर भारत की नाकामी की सबसे बड़ी वजह देखी जाए तो कप्तान विराट कोहली के बल्ले का ना चलना लगातार मुसीबत बनता जा रहा है। 

Advertisement

विराट पहले टी-20 में भी बिना खाता खोले आउट हो गए जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी कड़ी में जहां कई क्रिकेट फैंस अपना गुस्सा कप्तान कोहली पर निकाल रहे हैं, वहीं अब उत्तराखंड पुलिस ने भी कप्तान विराट कोहली के मजे लेने की कोशिश की है।

Advertisement

उत्तराखंड पुलिस ने भारतीय कप्तान कोहली के आउट होने के बाद एक मीम शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस मीम में उत्तराखंड पुलिस ने एक जरूरी संदेश देने की कोशिश की है। 

उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कोहली की 0 पर आउट होते हुए की तस्वीर शेयर की और इसके साथ लिखा " सिर्फ हेलमेट पहनना ही काफी नहीं है। बल्कि होशो हवास से गाड़ी चलाना भी जरूरी है वर्ना आप भी विराट कोहली की तरह शून्य पर आउट हो सकते हैं।'

इस मीम को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो अगले मैच में अपने बल्ले से अपने आलोचकों का मुंह बंद कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार