कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। आखिरी मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा पॉज़ीटिव वेंकटेश अय्यर रहे जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया।

Advertisement

अय्यर ने सबसे पहले अपने बल्ले का दम दिखाते हुए आखिरी ओवरों में तेज़ बल्लेबाज़ी की और 15 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। इसके बाद रोहित ने पहली बार इस सीरीज में उन्हें गेंद थमाई और उन्होंने गेंदबाज़ी से भी कमाल करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

अय्यर ने 3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 1 विकेट लिया। बल्ले और गेंद से योगदान देकर अय्यर ने ये दिखा दिया है कि वो टीम इंडिया के लिए वो काम कर सकते हैं जो इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स करते आ ऱहे हैं। इससे पहले अय्यर टीम इंडिया का बेन स्टोक्स बनने की इच्छा भी जता चुके हैं और उन्होंने आखिरी टी-20 में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसमें स्टोक्स की झलक देखने को मिली है।

हालांकि, ये भी एक सच्चाई है कि सिर्फ एक मैच में ऐसे प्रदर्शन से किसी प्लेयर का मूल्यांकन करना गलता होगा लेकिन अगर आने वाले कुछ मैचों में वेंकटेश अय्यर का ये प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें इसी तरह मौके मिलते रहे तो वो टीम इंडिया के लिए बहुमूल्य साबित हो सकते हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या के भी वो बिल्कुल सटीक विकल्प हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार