कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश ने बहुत कम समय में टीम इंडिया का टिकट हासिल कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी शुरू होने वाली है ऐसे में इस युवा खिलाड़ी पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं लेकिन आप सब भी जानना चाहेंगे कि अय्यर ने एकदम से इतनी बड़ी छलांग कैसे मार ली।

Advertisement

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो अय्यर ने खुद इसका जवाब दिया है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के ऑक्शन में दो बार अनसोल्ड रहने और फिर केकेआर द्वारा चुने जाने की सारी कहानी बयां की है। गौरतलब है कि अय्यर ने आईपीएल 2021 में केकेआर के लिए 10 मैचों में 128.47 की स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए थे और हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू यूएई लेग में किया था।

Advertisement

बोरिया के साथ चैट शो बैकस्टेज पर बातचीत में इस ऑलराउंडर ने कहा, “केकेआर को बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर केकेआर नहीं होता तो मैं कहीं नहीं होता। मेरे लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ अच्छे स्कोर बनाने के बाद केकेआर ने मुझे स्काउट किया और उन्होंने मुझे नीलामी में चुना। ये नीलामी धड़कनें बढ़ाने वाली थी। मैं दो बार अनसोल्ड रहा और फिर फाइनल राउंड में केकेआर ने मुझे चुना।"

आगे बोलते हुए अय्यर ने कहा, “एक बार जब मैं केकेआर में था, एक समय ऐसा भी आया जब मुझे लगा कि मैं कहीं हूं, मैं अपने जीवन में कुछ सही कर रहा हूं। फिर पहला फेज हुआ और मुझे मौका नहीं मिला। लेकिन, मुझ पर विश्वास करने और मुझे यह समझाने के लिए केकेआर का धन्यवाद कि भले ही मैं नहीं खेल रहा हूं, लेकिन मैं सेटअप में हूं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार