हेमिल्टन, 1 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में 200 वनडे खेलने का मुकाम हासिल करने वाली भारत की महिला खिलाड़ी मिताली राज ने इस मुकाम तक पहुंचने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि उनका यह लंबा सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा जिससे उन्होंने काफी कुछ सीखा। भारत को हालांकि सेडन पार्क मैदान पर खेले गए इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार से सीरीज के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि भारतीय टीम पहले ही तीन मैचों की सीरीज में लगातार दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। 

Advertisement

यह मैच मिताली के करियर का 200वां वनडे मैच था। वह इस मुकाम को हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

Advertisement

मैच के बाद मिताली ने कहा, "इस मुकाम पर पहुंच कर अच्छा लग रहा है, हालांकि यह सिर्फ नंबर है। फिर भी इतनी दूर तक आना मेरे लिए बड़ी बात है। इस दौरान मैंने महिला क्रिकेट के सफर को देखा है, न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी। मैंने काफी कुछ बदलते देखा है। मैंने 1999 में पदार्पण किया था और तब आईडब्ल्यूसीसी होता था और अब हम आईसीसी के अंतर्गत हैं। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर काफी खुश हूं।"

मिताली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह यहां तक का सफर तय करेंगी। 

भारतीय वनडे टीम की कप्तान ने कहा, "जब मैंने शुरू किया था, तब नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक आ सकती हूं। मेरा पहला लक्ष्य अपने देश का प्रतिनिधित्व करना था। इसके बाद मेरा लक्ष्य टीम की अहम सदस्य बनना था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने वर्षो तक खेलूंगी। जब आपका करियर इतना लंबा होता है तो इस दौरान काफी कुछ सामने आता है। लेकिन, इस दौरान मेरा ध्यान सिर्फ अपने खेल को बेहतर करने पर रहा ताकि मैं अपने आप को हर स्थिति में खेलने के लिए तैयार कर सकूं।"

उन्होंने कहा, "मेरी कोशिश अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लायक अपने खेल को बनाए रखने की रही है। मैंने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। जब आपका करियर इतना लंबा होता है तो आप यह सभी चीजें देखते हैं। मैं प्रशिक्षकों, मेरे माता-पिता, बीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई का शुक्रिया अदा करती हूं।"

Advertisement

मिताली ने 200 वनडे में 51.33 की औसत से 6622 रन बनाए। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार