पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां मैच इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लेडिएटर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाजों ने छक्के चौके की बौछार कर दी और 229 रन बनाए। इसी दौरान आज़म खान के बल्ले से भी आतिशी पारी देखने को मिली, जिसके बीच उन्होंने शाहीद अफरीदी का भी लिहाज नहीं किया। 

Advertisement

पाकिस्तान सुपर लीग, वहां के युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां युवा अपने आइडल के साथ खेलकर अपनी नाम बना सकते है। आज भी यहीं देखने को मिला, पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑल राउंडर शाहीद अफरीदी पाकिस्तान के 21 साल के युवा खिलाड़ी आज़म खान की तूफानी पारी में फंस गए और अपने पीएसएल के करियर का सबसे महंगा स्पेल कर बैठे। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 67 रन खर्चे, जिसके दौरान उनके ओवर में सबसे ज्यादा रन आज़म खान ने ही लूटे हैं।

Advertisement

दरअसल, इस मैच में इस्लामाद यूनाइटेड टीम के बल्लेबाज आजम खान ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के और 2 चौके लगाए, जिसमें से पांच पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी के ओवर में देखने को मिले। इसी दौरान आज़म ने दो सिक्स तो अफरीदी की गेंदों पर लगातार ही जड़ दिए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये घटना मैच के 14वें ओवर में देखने को मिली। आज़म खान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के मूड में नज़र आ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अफरीदी की पहली बॉल पर ही खड़े-खड़े लंबा छक्का जड़ दिया। इतना ही नहीं अफरीदी की अगली बॉल पर भी आज़म ने कोई दूसरा प्रयास नहीं किया और उसे भी सिक्स के लिए मैदान के बाहर भेज दिया। ये अफरीदी के स्पेल का तीसरा ओवर था।

बता दें कि अफरीदी इसके बाद अपना लास्ट ओवर करने 20वें ओवर में आए थे। जिसके दौरान भी आजम खान उनके सामने खड़े थे और इस ओवर में भी इस बल्लेबाज ने अफरीदी को तीन छक्के जड़े जिसके बाद अफरीदी ने इसका बदला लेते हुए इस बल्लेबाज को आउट करते हुए पेवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार