16 अक्टूबर। अभी हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में गोवा के खिलाफ संजू सैमसन ने दोहरा शतक जमाकर धमाका किया था अब एक और युवा बल्लेबाज ने दोहरा शतक जमाकर अपने नाम की गुंज भारतीय क्रिकेट को सुना दी है।

Advertisement

मुंबई की ओर से खेलने वाले 17 साल के युवा यशस्वी जायसवाल ने झारखंड के खिलाफ मैच में केवल 149 गेंद पर दोहरा शतक जमाकर विशाल कारनामा कर दिखाया है। 

Advertisement

अपनी दोहरा शतकीय पारी में यशस्वी जायसवाल ने 149 गेंद का सामना किया और 17 चौके सहित 12 छक्के जमाने में सफल रहे। यशस्वी जायसवाल का स्ट्राइक रेट इस समय 134.23 का है। यशस्वी जायसवाल 203 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल की पारी के दम पर मुंबई ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 358 रन बनाए।  आदित्य तारे ने 78 रनों की पारी खेली। 

गौरतलब है कि इस मैच से पहले 17 साल के यशस्वी जायसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए 4 मैचों में से 2 में शानदार शतकीय पारी पहले ही खेल चुके हैं।

यशस्वी जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल से पहले ऐसा कारनामा संजू सैससन और करण कौशल ने कर रखा है। इसके साथ - साथ यशस्वी जायसवाल लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार