11 अक्टूबर। नागालैंड ने शुक्रवार को यहां अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में सिक्किम को चार विकेट से हरा दिया। नागालैंड के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने सिक्किम 138 रन ही बना सकी थी।

Advertisement

इस आसान से लक्ष्य को नागालैंड ने छह विकेट खोकर 36.5 ओवरों में अपने नाम कर लिया। नागालैंड के लिए कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने 36 रन बनाए। स्टुअर्ट बिन्नी ने 35 रनों का योगदान दिया। श्रीकांत मुंधे ने नाबाद 21 रन बनाए।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिक्किम के लिए आशीष थापा ने 32 रनों का योगदान दिया। टीम ने 85 रनों पर ही अपने सात विकेट खो दिए थे। अंत में मंदुप भाटिया ने 14, दिनेश राय ने 17, ईश्वर चौधरी ने 18 रनों का योगदान देते हुए 100 के पार पहुंचाया।

नागालैंड के लिए मुंधे और इमलीवत लेमटुर ने तीन-तीन विकेट लिए। तहमीद रहमान ने दो विकेट अपने नाम किए। बिन्नी और नागाहो चिशी के हिस्से एक सफलता आई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार