22 फरवरी। आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी को लेकर CoA प्रमुख विनोद राय ने एक खास बयान दिया है और कहा है कि इस बार आईपीएल में ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगा और ओपनिंग सेरेमनी में होने वाले खर्च के रूपये को पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को दिया जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे। जिसके बाद से पूरे भारत देश में आक्रोश का माहौल है।

Advertisement

शहीद हुए जवानों के परिवार वालों के लिए बीसीसीआई ने पहले भी 5 करोड़ रूपये देने का ऐलान किया था और अब आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में होने वाले खर्चे को रोककर उन रूपयों का इस्तमाल शहीद परिवार वालों को देने का फैसला करके बीसीसीआई ने दिल जीतने वाला काम किया है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2019 का आगाज 23 मार्च से होने वाला है। पहला मैच चेन्नई में आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार