भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। अक्सर ही सहवाग अपनी बेबाक राय रखने के लिए सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार सहवाग का अंदाज उन्हीं पर काफी भरा पड़ता नज़र आ रहा है। दरअसल, वीरेंद्र सहवाग भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आए और इसी कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान विराट कोहली को डांस करता देख लाइव कमेंट्री में उन्हें छमिया कहा। वहीं इसी टेस्ट के चौथे दिन जब इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के हाथों से एक कैच छूटा तब वीरेंद्र सहवाग ने एंडरसन को बूढ़ा बता दिया। वीरेंद्र सहवाग बोले बुजुर्ग एंडरसन ने कैच छोड़ दिया है।

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग के बयान आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और अब फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीरेंद्र सहवाग की पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें सहवाग अजीब से कपड़े पहने नज़र आ रहे हैं। वहीं एक ट्वीट यूजर ने वीरेंद्र सहवाग को इंडियन क्रिकेट कमेंट्री को नीचे स्तर का कारण बताया है। ऐसे बहुत से रिएक्शन देखने को मिले हैं।

बता दें कि रिशेड्यूल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी इनिंग में 245 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लगातार चटकाकर टीम की वापसी मैच में करवाई थी। लेकिन जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने एक बार फिर मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी कर दिया है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार