हेमिल्टन, 29 जनवरी | विराट कोहली ने टी-20 में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। कप्तान कोहली ने यहां सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मैच में 38 रनों की पारी खेली।

Advertisement

कोहली मैच में 25 रन बनाते ही बतौर भारतीय कप्तान टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान धोनी से आगे निकल गए। कोहली ने केवल 37 मैचों में ही यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

Advertisement

कप्तान के रूप में धोनी के नाम 1112 रन हैं और अब कोहली के नाम 1126 रन हो गए हैं।

कोहली अब टी-20 में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आए हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 1254 रनों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस 1273 रनों के साथ पहले नंबर पर है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार