चंद्रयान-2 के सॉफ्ट लैंडिंग नहीं होने के बाद कोहली ने इसरो वैज्ञानिकों के लिए कही दिल जीतने वाली बात !

Updated: Sat, Sep 07 2019 14:30 IST
चंद्रयान-2 के सॉफ्ट लैंडिंग नहीं होने के बाद कोहली ने इसरो वैज्ञानिकों के लिए कही दिल जीतने वाली बात (Twitter)

7 सितंबर। भारत के मून लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क उस समय टूट गया, जब वह चंद्रमा की सतह की और बढ़ रहा था और लैंडर सतह से केवल 2.1 किलोमीटर की दूरी पर था। भले ही चंद्रयान 2 आखिर में पहुंचकर असफल हो गया लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों ने अपने इस प्रयास से हर किसी का दिल जीत लिया। पूरे भारत वर्ष में इसरों के वैज्ञानिकों की ही चर्चा हो रही है। 

पूरे देशवासी इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई के लिए प्रोत्साहित ट्विट कर रहे हैं। ऐसे में भारत के कप्तान विराट कोहली भी इसरों वैज्ञानिकों की इस कोशिश को सलाम करते हुए एक खास ट्विट किया है। 

कोहली ने इसरो वैज्ञानिकों को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी और साथ ही लिखा कि साइंस एक ऐसा सब्जेक्ट है जहां असफलता नहीं मिलती है बल्कि हम सीखते हैं और एक्स्पिरियन्स लेकर आगे बढ़ते हैं।

कोहली की खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी इसरों वैज्ञानिकों के लिए दिल जीतने वाला ट्विट किया है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें