India vs Australia: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli 84) ने मंगलवार (4 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 98 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली।

Advertisement

कोहली भले ही शतक जड़ने से चूक गए लेकिन इस विजयी पारी से उन्होंने कई अनोखे रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

आईसीसी नॉकआउट मैच में 1000 रन

कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में अपने 1000 रन पूरे कर लिए औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा है, जिन्होंने 808 रन बनाए हैं। 

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर कोहली आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में कोहली ने 24वीं बार कोहली ने पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। वहीं तेंदुलकर ने 23 बार यह कारनामा किया था। 

Advertisement

युवराज सिंह की बराबरी की

कोहली को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बतौर भारतीय आईसीसी नॉकआउट मैच में यह अवॉर्ड जीतने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। तीसरी बार लिए प्लेयर ऑफ द मैच बनने से उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी की। 

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ के 73 रन औऱ एलेक्स कैरी की 61 रन की पारी की बदौलत 49.3 ओवर में 264 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 48.1 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल की। भारत के लिए कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 रन और केएल राहुल ने नाबाद 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार