भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म जारी है। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कोहली 17 गेंदों में 7 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

7 रन की इस छोटी सी पारी के दौरान एंडरसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन भी पूरे कर लिए। अंजिक्य रहाणे और रोहित शर्मा के बाद वह तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली के नाम वनडे वर्ल्ड कप के 26 मैचों में 1030 रन दर्ज हैं। 

कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण में 934 रन बनाए थे। और 2021-23 के दूसरे संस्करण में वह अभी तक 69 रन बना चुके हैं। बता दें कि इस सीरीज में कोहली का बेस्ट स्कोर 42 रन रहा है, उनकी यह पारी लॉर्ड्स टेस्ट में आई थी।  

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह पहली बार है जब इंग्लैंड की सरजमीं पर वह टेस्ट में टॉस जीते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार