Virat Kohli becomes the first Indian cricketer to score 10,000 runs in T20s: विराट कोहली (Virat Kohli) टी-20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार (26 सितंबर) को आईपीएल 2021 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान ने यह रिकॉर्ड बनाया। 

Advertisement

मुकाबले की शुरूआत से पहले उन्हें 10000 रन पूरे करने के लिए 13 रनों की दरकार थी। आरसीबी की पारी के दौरान चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छक्के जड़ा कोहली ने अपने 10000 टी-20 रन पूरे किए। 

Advertisement

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squadsकोहली से पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक औऱ डेविड वॉर्नर ने ही टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा किया है। कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रनों के मामले में डेविड वॉर्नर (10019) से आगे निकल गए हैं। 

कोहली 314 मैचों की 299 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 5 शतक औऱ 73 अर्धशतक है।

तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

इसके अलावा कोहली सबसे तेज 10000 टी-20 रन के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इसके लिए 299 पारियां खेली।  उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 303 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 285 पारियों के साथ क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

बता दें कि कोहली टी-20 इंटरनेशनल के साथ-साथ आईपीएल में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। टी-20 इंटरनेशनल में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल में भी उनके अलावा कोई और खिलाड़ी 6000 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार