इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (जीटी) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है। आगामी सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है।
क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की नियुक्ति फ्रेंचाइजी के लिए एक अहम मोड़ पर हुई है।
सोलंकी ने कहा, "मैथ्यू की नियुक्ति हमारी यात्रा के एक अहम पड़ाव पर हुई है। एक ऐसी फ्रेंचाइजी के तौर पर जो बेहतरीन प्रदर्शन और लंबे समय तक सफलता पाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। उच्चतम स्तर पर उनका अनुभव और साथ ही उभरती हुई प्रतिभाओं को निखारने की काबिलियत, आगामी सीजन में हमारी बैटिंग की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।"
इस बीच, हेडन ने इस भूमिका को निभाने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया और उस स्टैंडर्ड के बारे में बताया जिसे वह टीम की बैटिंग यूनिट में लाना चाहते हैं। अपनी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, "अच्छी बैटिंग दबाव बनाती है। बेहतरीन बैटिंग खेल पर पूरी तरह से हावी हो जाती है। यही वह स्टैंडर्ड है जिसे हम गुजरात टाइटंस में स्थापित करना चाहते हैं।"
दो बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाले और अपनी पीढ़ी के सबसे जबरदस्त ओपनर्स में से एक हेडन टाइटंस की कोचिंग टीम में अपना विशाल अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आधुनिक टी20 बैटिंग की गहरी समझ लेकर आए हैं। उनके जुड़ने से टीम के सपोर्ट स्टाफ को और मजबूती मिली है।
ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान हेडन ने सभी फॉर्मेट में कुल 273 मैच खेले और 15 हजार से ज्यादा रन बनाए। अपने आक्रामक लेकिन तकनीकी रूप से मजबूत अंदाज के लिए मशहूर हेडन ने पावरप्ले में दबदबा बनाने में अहम भूमिका निभाई, जो आज के दौर के व्हाइट-बॉल क्रिकेट की पहचान है।
दो बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाले और अपनी पीढ़ी के सबसे जबरदस्त ओपनर्स में से एक हेडन टाइटंस की कोचिंग टीम में अपना विशाल अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आधुनिक टी20 बैटिंग की गहरी समझ लेकर आए हैं। उनके जुड़ने से टीम के सपोर्ट स्टाफ को और मजबूती मिली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
हेडन ने 2010 में मशहूर 'मोंगूज' बैट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 43 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। साल 2010 में हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला लीग खिताब दिलाने में मदद करके अपने आईपीएल सफर का शानदार अंत किया था।