रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (4 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आईपीएल 2022 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ओपनिंग करने उतरे कोहली ने मुकेश चौधरी द्वारा डाले गए पहले ही ओवर में पांच गेंदों का सामना किया किया और आईपीएल 5000 गेंद खेलने का रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

टूर्नामेंट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 33 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन हैं। जिन्होंने अब तक 4810 गेंदों का सामना किया है। बता दें कि कोहली और धवन के नाम ही आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 

4429 गेंद के साथ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर और 4062 गेंद के साथ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं। 

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। बैंगलोर की शुरूआच अच्छी रही और कोहली ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 62 रन जोड़े। जो बैंगलोर की इस सीजन पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार