कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और इशान किशन (Ishan Kishan) के धमाकेदार अर्धशतकों के दम पर भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। जिसके चलते भारत ने 13 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही भारत ने पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

Advertisement

कप्तान कोहली ने 49 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

Advertisement

कोहली टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। अपनी पारी का 72वां रन बनाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

इस अर्धशतकीय पारी के साथ कोहली टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 26 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 4 शतक औऱ 21 अर्धशतक दर्ज हैं। 

बतौर कप्तान सबसे तेज 12000 इंटरनेशनल रन

कोहली अपनी पारी का 17 रन बनाते ही बतौर कप्तान 12000 इंटरनेशनल रन बनाने भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग (15440 रन) और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (14878) ने यह कारनामा किया था। हालांकि कोहली ने सबसे तेज 226 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार