अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड ले ली है। भारत के लिए अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाज़ करते हुए 11 विकेट झटके।

Advertisement

टीम इंडिया की जीत के बाद एक मज़ेदार वाक्या तब देखने को मिला जब हार्दिक पांड्या स्पिनर अक्षर पटेल का इंटरव्यू ले रहे थे और तभी भारतीय कप्तान विराट कोहली आए और मज़ाकिया अंदाज में अक्षर पटेल की तारीफ करके सभी को हंसा दिया।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में विराट कोहली हार्दिक पांड्या से माइक पकड़कर कहते हैं, 'हे बापू तारी बॉलिंग कमाल छे।'

फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया अहमदाबाद में जीतने के बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले चुकी है। अब भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी टेस्ट सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार