इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होने वाला है। चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर दोनों टीमों के फैंस की निगाहें भी हैं क्योंकि सीएसके को पिछले सीजन में आरसीबी ने हराकर ही प्लेऑफ की रेस से बाहर किया था और ऐसे में सीएसके के फैंस चाहते हैं कि उनकी टीम आरसीबी को हराकर पिछली हार का बदला ले।

Advertisement

इस बीच इस महामुकाबले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली लाइमलाइट लूटते हुए नजर आ रहे हैं।बुधवार को आरसीबी ने सोशल मीडिया पर कोहली का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस के साथ फोटो और उन्हें ऑटोग्राफ देकर उनका दिन बना देते हैं।

Advertisement

भले ही इन अधिकांश फैंस ने सीएसके की जर्सी पहनी हुई थी, लेकिन उनकी कोहली के लिए दीवानगी भी कम नहीं थी। वीडियो के अंत में, एक सीएसके फैन ने कोहली को शुक्रवार के मैच के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

अगर आईपीएल के इतिहास की बात करें तो सीएसके हमेशा आरसीबी पर भारी रही है। आंकड़ों के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 21 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। वहीं, आरसीबी को 11 मैचों में ही जीत मिली है। चेपॉक के मैदान में तो आरसीबी पिछले 17 वर्षों से सीएसके से नहीं जीत पाई है। आंकड़ों के अनुसार, यहां पर दोनों टीम के बीच खेले गए कुल 9 मैच में से आरसीबी को 8 में हार और एक में जीत (साल 2008) मिली थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अपने नए कप्तान के अंडर आरसीबी की टीम सीएसके को उसी के घर में हरा पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार