विराट कोहली की हर पारी के साथ, पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस उनके खिलाफ आवाजें बुलंद करने लगे हैं। विराट कोहली का फ्लॉप शो देखकर फैंस और क्रिकेट पंडित विराट कोहली को टीम इंडिया से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच विराट कोहली ने भी खुद के खिलाफ उठ रही आवाज़ों के खिलाफ पहला रिएक्शन दिया है।

Advertisement

अपने बुरे दौर के दौरान कोहली को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का समर्थन भी मिला है। इन दोनों दिग्गजों ने भी यही माना है कि ये बुरा समय है और जल्द ही निकल जाएगा। हालांकि, ये बुरा समय कब तक चलेगा ये कोई भी नहीं बता रहा है।

Advertisement

हालांकि, कोहली ने लगातार अपने आलोचकों द्वारा की जा रही आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है और सिर्फ एक शब्द लिखकर अपने आलोचकों को करारा जवाब देने की कोशिश की है। कोहली अपनी इस पोस्ट में एक कलाकृति के सामने बैठे हुए दिख रहे हैं और उनके पीछे दो पंख देखे जा सकते थे और उसमें एक संदेश भी लिखा था, "क्या हुआ अगर मैं गिर गया ... ओह, लेकिन मेरे प्यारे, अगर तुम उड़ गए तो क्या होगा।"

विराट की इस पोस्ट का कैप्शन था, 'दृष्टिकोण।'  विराट की इस पोस्ट पर केविन पीटरसन ने भी कमेंट किया और कहा कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर अभी तक विराट फ्लॉप रहे हैं लेकिन अभी इस दौरे पर आखिरी वनडे मैच बचा है जो कि रविवार 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है। दोनों टीमों में से जो भी टीम ये मैच जीतेगी सीरीज भी उसी टीम की हो जाएगी। ऐसे में अगर टीम इंडिया को ये वनडे सीरीज जीतनी है तो एक बार फिर से कोहली पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार