रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2026 से पहले अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आरसीबी के नेट्स में उनको जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा रहा है औऱ गुरुवार (19 मार्च) को तो नेट्स में वो अपने पुराने अंदाज़ में दिखे। विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो आरसीबी के स्पिनर स्वप्निल सिंह के छक्के छुड़ाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

स्वप्निल के खिलाफ बैटिंग करते हुए, कोहली ने नेट्स में कुछ शानदार लॉफ़्टेड शॉट्स खेले और जमकर चौके-छक्कों की बारिश की। कोहली ने नेट्स में स्पिनर्स के अलावा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार का भी सामना किया। भुव ने तो अपनी यॉर्कर्स से कोहली के होश भी उड़ा दिए और एक वीडियो में तो देखा भी जा सकता है कि कोहली को ये यॉर्कर बिल्कुल समझ नहीं आई।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

विराट ने पिछले सीज़न में 144 के अच्छे स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे और अपनी टीम को पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में एक बार फिर से उन पर निगाहें होंगी क्योंकि काफी हद तक इस सीजन में कोहली का प्रदर्शन ही ये तय करेगा कि वो अपने खिताब को डिफेंड कर पाएंगे या नहीं। आरसीबी इस सीज़न के अपने पहले घरेलू मैच में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि विराट भारतीय टीम के लिए सिर्फ़ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और वो पिछले दो बाइलेटरल सीरीज़ में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में थे। कोहली ने पिछले दो बाइलेटरल सीरीज़ में तीन शतक और दो अर्धशतक भी बनाए। न्यूज़ीलैंड सीरीज़ से पहले, कोहली घरेलू सीज़न में भी खेले थे, जहां उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए दो मैच खेले। इस बैटर ने आंध्र और गुजरात के खिलाफ क्रमशः 131 और 77 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार