Virat kohli net session: Cricket News & Match Updates
VIDEO: RCB के नेट्स में स्पिनर्स का काल बने विराट कोहली, जमकर बरसाए चौके-छक्के
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आईपीएल 2026 से पहले अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आरसीबी के नेट्स में उनको जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा रहा है औऱ गुरुवार (19 मार्च) को तो नेट्स में वो अपने पुराने अंदाज़ में दिखे। विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो आरसीबी के स्पिनर स्वप्निल सिंह के छक्के छुड़ाते हुए दिख रहे हैं।
स्वप्निल के खिलाफ बैटिंग करते हुए, कोहली ने नेट्स में कुछ शानदार लॉफ़्टेड शॉट्स खेले और जमकर चौके-छक्कों की बारिश की। कोहली ने नेट्स में स्पिनर्स के अलावा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार का भी सामना किया। भुव ने तो अपनी यॉर्कर्स से कोहली के होश भी उड़ा दिए और एक वीडियो में तो देखा भी जा सकता है कि कोहली को ये यॉर्कर बिल्कुल समझ नहीं आई। Read More...