टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने एग्रेसिव रवैये के चलते काफी सुर्खियों में रहते हैं। विराट कोहली को अपने एग्रेसिव रवैये के चलते कुछ खिलाड़ियों और फैंस द्वारा गुस्सैल, घमंडी और नकचढ़ा तक करार दिया गया है। इस बीच विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फैन को बैरिकेड को फांदकर मैदान में घुस जाता है। मैदान में घुसते ही वो सीधा दौड़कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास चला जाता है। इस दौरान उसे विराट कोहली के पास जाते हुए देखा गया। फैन की इस हरकत पर वहां पर मौजूद सुरक्षकर्मी बिना किसी देरी के मैदान में एंट्री करते हैं।

Advertisement

सुरक्षाकर्मी को पास आता देखकर विराट कोहली तुरंत अपने हाथ से सुरक्षाकर्मियों को फैन से दूर रहने की हिदायत देते हैं और उसकी रक्षा करते हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने बीते दिनों विराट कोहली को घमंडी करार दिया था। वहीं जाने माने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने विराट कोहली को दुनिया का सबसे बदतमीज और घमंडी खिलाड़ी कहा था। 

विराट कोहली का यह एग्रेशन उनके घमंड से कहीं ज्यादा क्रिकेट के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। विराट कोहली का एग्रेशन उनकी कमजोरी से ज्यादा उनकी ताकत बन चुका है और अब यह बात लगभग क्रिकेट जगत में हर कोई जानता है। बता दें कि विराट कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार