Virat Kohli 100 Catch: न्यूलैंड्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे तीसरे मैच में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को अपने नाम एक और रिकॉर्ड करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने मोहम्मद शमी की गेंद पर स्लिप में टेम्बा बावुमा का शानदार कैच लेकर यह मुकाम हासिल किया।

Advertisement

इसके साथ, कोहली खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 100 या अधिक कैच लेने वाले छठे भारतीय बन गए। भारत के कप्तान ने अपने 99वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

राहुल द्रविड़ (163 मैचों में 209 कैच), वीवीएस लक्ष्मण (134 मैचों में 135 कैच), सचिन तेंदुलकर (200 मैचों में 115 कैच), सुनील गावस्कर (125 मैचों में 108 कैच), मोहम्मद अजहरुद्दीन ने (99 मैचों में 105 कैच) और इसके बाद विराट कोहली (99 मैचों में 100 कैच) भारतीय क्रिकेटरों इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं।

पहली पारी में साउथ अफ्रीका को 210 रनों पर समेटने के बाद, भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 17 ओवरों में दो विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं, जिससे भारतीय टीम के पास 70 रनों की बढ़त हो गई है। कप्तान विराट कोहली (14) और चेतेश्वर पुजारा (9) बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रनों पर ढेर कर 13 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे, जिससे भारत के 24 रनों पर ही दो विकेट गिर गए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार