रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास गुरुवार (29 मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में तीन चौके जड़ लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने 222 मैच की 221 पारियों में 768 चौके जड़े हैं। वहीं कोहली 265 मैत की 257 पारियों में 766 चौके जड़ चुके हैं। 

मलिक और पोलार्ड को पछाड़ने का मौका

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में खेले गए 412 मैच की 395 पारियों में 42.01 की औसत से 13488 रन बनाए हैं। अगर वह 84 रन औऱ बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में  शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।  मलिक के नाम 13571 रन और पोलार्ड के नाम 13537 रन दर्ज हैं। 

एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में अर्धशतक जड़ने में कामयाब हो जाते है तो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने  के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल आईपीएल इतिहास में डेविड वॉर्नर की यह कारनामा कर पाए हैं, जिन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 9 अर्धशतक जड़े थे। बता दें कि उस सीजन आरसीबी को हराकर हैदराबाद की टीम चैंपियन बनी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मौजूदा सीजन में कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लीग स्टेज में 13 मैच में 60.20 की औसत से 602 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक जड़े। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार