India vs Bangladesh Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)  को पास गुरुवार (20 फरवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाना होगा। भारत औऱ बांग्लादेश, दोनों ही खिलाड़ियों की यह पहला मुकाबला होगा, जिसकी शुरूआत दोपहर 2.30 बजे से होगी। 

Advertisement

वनडे में 14000 रन

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में 37 रन बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशल में अपने 14000 रन पूरे कर लेंगे और सचिन तेंदुलकर औऱ कुमार संगाकारा के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। कोहली ने अभी तक 297 वनडे मैच की 285 पारियों में 57.93 की औसत से 13963 रन बनाए हैं। 

सचिन तेंदुलकर को छोड़ेंगे पीछे

अगर कोहली इस मैच में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर पहले नंबर पर आ जाएंगे। तेंदुलकर ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में खेली गई अपनी करियर की 350वीं पारी में यह कारनामा किया था। 

वनडे में सबसे तेज 14000 रन

Advertisement

सचिन तेंदुलकर- 350 पारी

कुमार संगाकारा- 378 पारी

भारत-बांग्लादेश का एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 42 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 33 जीते है और बांग्लादेश ने 8, वहीं 1 बेनतीजा रहा। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत 4 औऱ बांग्लादेश 1 जीती है। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों एक ही बार टकराई हैं वो भी 2017 के एडिशन में ,जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेय़स अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह,मोहम्मद शमी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार