Virat Kohli ODI Record: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास बुधवार (12 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। चोट के चलते पहले वनडे में ना खेलने के बाद कटक में दूसरे वनडे से कोहली ने वापसी की, लेकिन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

सबसे तेज 14000 वनडे रन  

Advertisement

कोहली ने अभी तक खेली गई 284 वनडे पारियों में 13911 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 50 शतक औऱ 72 अर्धशतक जड़े हैं। अगर वह 89 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 14000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेंगे। होगा। जो फरवरी 2006 में महान सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में खेली की अपनी करियर की 350वीं वनडे पारी में बनाया था। 

बता दें कि वनडे में सिर्फ दो खिलाड़ी ही 14000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। 

वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर - 350 पारी (पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर, फरवरी 2006)

Advertisement

कुमार संगाकारा - 378 पारी (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी, मार्च 2015)

इसके अलावा अगर कोहली शतक जड़ने में कामयाब होते हैं तो कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक जड़े हैं। 

कोहली फिलहाल खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू ही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जड़े शतक के अलावा कोहली के बल्ले से रन नहीं आए हैं। हाल ही में कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला और रेलवे के खिलाफ हुए मैच में भी फ्लॉप रहे। 

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम पहले दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार