10 फरवरी,नई दिल्ली।  भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलावार (11 फरवरी) माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में अगर कोहली 50 से ज्यादा रन की पारी खेल लेते हैं तो वह भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 पारियों में 62.22 की औसत से 1369 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक औऱ 8 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

फिलहाल वह इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 पारियों में 46.05 की औसत से 1750 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक औऱ 8 अर्धशतक जड़े हैं। 

बता दें कि कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 51 रन की पारी खेली थी। लेकिन ऑकलैंड वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ 15 रन ही निकले थे। 

न्यूजीलैंड की टीम पहले ही दो वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। 
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार