भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में कई खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। 

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

कोहली अगर इस मैच में शतक जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने बतौर कप्तान 41-41 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं। 

बता दें कि कोहली ने आखिरी इंटरनेशनल शतक नवंबर 2019 में बनाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़ा था। 

तोड़ेंगे धोनी का रिकॉर्ड 

टॉस के लिए मैदान में उतरते ही कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कोहली ने अभी तक 60-60 टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की है। 

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में कोहली और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। दोनों की कप्तानी में उनकी टीमें 36-36 टेस्ट मैच जीती हैं। 

23 हजार इंटरनेशनल रन

कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 435 मैचों की 482 पारियों में 22818 रन बनाए हैं। अगर इस मुकाबले में वह 182 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली सबसे तेज यह मुकाम हासिल करेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार