भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली मैदान के अंदर हों या बाहर, किसी ना किसी कारण से वो लाइमलाइट में बने ही रहते हैं। विराट टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले उन्होंने एक नया रेस्टोरेंट खोलकर अपने फैंस को एक बार फिर से रोमांचित कर दिया। विराट ने अपना ये नया रेस्टोरेंट मुंबई के जुहू में खोला है, जिसका नाम उन्होंने 'वन8 कम्यून' रखा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मशहूर एंकर मनीष पॉल विराट से मिलते हैं और उनके इस नए रेस्टोरेंट के बारे में फैंस को बताते हैं। इस वीडियो में विराट के इस रेस्टोरेंट की झलक भी देखी जा सकती है। इस वीडियो की शुरुआत में मनीष पॉल एक बंगले के बाहर खड़े हुए नजर आते हैं और मज़े की बात ये है कि ये बंगला मशहूर गायक किशोर कुमार का है, जिसमें अब विराट ने अपना नया रेस्टोरेंट बना लिया है।

Advertisement

किशोर कुमार का ये बंगला गौरी कुंज के नाम से जाना जाता है, लेकिन अब इस बंगले में विराट का 'वन8 कम्यून' रेस्टोरेंट खुल गया है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कोहली ने अपने रेस्टोरेंट के लिए इस बंगले को पांच साल के लिए लीज पर लिया है। इस वीडियो में जब आप वन-8 कम्यून को देखते हैं तो आपको विराट की जर्सी भी दीवार पर टंगी नज़र आ रही है।

वहीं, अगर उनके इस रेस्टोरेंट से हटकर बात करें तो विराट कोहली के लिए फिलहाल बीते दिन काफी अच्छे रहे हैं। उन्होंने फॉर्म में भी वापसी कर ली है ऐसे में टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छे संकेत निकल कर सामने आ रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को खेलना है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम टूर्नामेंट का आगाज़ विजय से करती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार