27 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय कप्तान विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के बीच हमेशा रन बनाने की जंग जारी रहती है। कोहली लिमिटेड ओवर क्रिकेट में जो भी रिकॉर्ड बनाते हैं उसे अमला कुछ समय बाद अपने नाम कर लेते हैं। 

Advertisement

लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 29 रन की पारी खेलकर कोहली ने साल 2017 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामल में अमला को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

कोहली ने अब तक इस साल में टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर कुल 1993 रन बनाए हैं। वहीं अमला उनसे थोड़े पीछे हैं और तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 1988 रन बना चुके हैं। 

विराट कोहली ने इस साल में अब तक वनडे में सबसे ज्यादा 1347 रन, टेस्ट में 451 रन और टी20 इंटरनेशनल में 195 रन बनाए हैं। वहीं अमला ने टेस्ट क्रिकेट में 942 रन, वनडे में 862 औऱ टी20 इंटरनेशनल में 184 रन बनाए हैं। 

रनमशीन विराट कोहली रनों की इस रेस में फिलहाल हाशिम अमला से आगे ही रहेंगे। क्योंकि साउथ अफ्रीका को फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 मैच खेलना है। जबकि टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में खेलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार